Header Ads

Bhojpur Top Newsभोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की जयंती पर नाई महासभा आयोजित करेगा भव्य समारोह ..


भोजपुर टॉप न्यूज़, तरारी : राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में मंगलवार 18 दिसंबर को भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की जयंती पर आरा में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इस आशय की जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष बाल भगवान ठाकुर ने बताया कि लोक कवि भिखारी ठाकुर भोजपुरी की अस्मिता व स्वाभिमान के प्रतीक हैं. उन्होंने अपनी रचनाओं से भोजपुरी व भोजपुरी भाषियों का मान सम्मान बढ़ाया है. अपने इस नायक को याद करने के लिए उनकी जयंती पर हर साल राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार अपने इस महान विभूति को भोजपुरी भाषी लोगों द्वारा विशेष आयोजन के साथ याद किया जाएगा. उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन द्वारा पूरे जिले में सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में तरारी प्रखंड में राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रस्तावित जयंती समारोह की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में रमापति ठाकुर, प्रभुनाथ ठाकुर, डॉ संजय ठाकुर, गौरीशंकर ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, आशुतोष ठाकुर, प्रियांक ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, नारायण ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर, पप्पू ठाकुर, अनिल ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

No comments